- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Mrs India Pooja Will Share Experiences With Women Of Maheshwari Community
मिसेज इंडिया पूजा करेंगी माहेश्वरी समाज की महिलाओं से अनुभव सांझा
मिसेज इंडिया पूजा माहेश्वरी
बूंदी| श्रीमहेश क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन रविवार दोपहर 3.30 बजे से जैतसागर के माहेश्वरी भवन में रखा गया है। अधिवेशन में मिसेज इंडिया-2020 सेशन 5 की विजेता पूजा माहेश्वरी महिलाओं व युवतियों से अनुभव सांझा करेंगी। सीधा संवाद करेंगी।
अधिवेशन में “स्वच्छता रखें, प्लास्टिक को ना कहे” की शपथ दिलाई जाएगी। सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी ने बताया कि अधिवेशन में माहेश्वरी समाज जयपुर के अध्यक्ष व युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप बाहेती मुख्य अतिथि हाेंगे। माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी व माहेश्वरी पंचायत संस्थान अध्यक्ष जगदीश जैथलिया विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त होगा। सचिव नारायण मंडोवरा ने बताया कि अधिवेशन में समाज की महिलाओं व युवतियों द्वारा भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से ओतप्रोत प्रस्तुत दी जाएगी। सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस दौरान उत्कृष्ट अंशधारियों, शिक्षा के क्षेत्र व विशिष्ट प्रतिभाओं, सनदी लेखाकारों का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वर मंडोवरा ने बताया कि अधिवेशन मे मुख्य रूप से ऋण नीति व ऋण सुरक्षा निधि के नाम पर कोष बनाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया जाएगा। वहीं, सामाजिक व रचनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। अधिवेशन में अपेक्षित अंशधारी सदस्य भाग ले सकेंगे। अधिवेशन को मूर्तरूप देने में उपाध्यक्ष चतुर्भुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोहन बाहेती, निदेशक मनीष मंत्री, सत्यप्रकाश नुवाल, मीनाक्षी काबरा, सोनल मूंदड़ा, पुरुषोत्तमदास नुवाल, श्यामबिहारी लड्ढा, रमेश माहेश्वरी व नरेश लाठी जुटे रहे।