- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News No Smoking Day Celebrated At Jawahar Navodaya School
जवाहर नवोदय स्कूल में नो स्मोकिंग डे मनाया
बूंदी. जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को स्टाफ नर्स नीलिमा बंसोड़ और विज्ञान विभाग के निर्देशन में नो स्मोकिंग डे मनाया गया। शुरुआत में छात्रा प्रियांशी गौतम ने आत्मकथात्मक शैली में बहुत ही रोचक ढंग से कहानी के माध्यम से धूम्रपान के नुकसान बताए और नशा न करने का संदेश दिया। इसके बाद उपप्राचार्य अजयकुमार ने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य जी कृष्णराव ने छात्रों-स्टाफ को नो स्मोकिंग-नो टोबेको का संकल्प दिलाया। साथ ही इस अवसर पर भीति पत्रिका प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें माइग्रेशन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन पीजीटी भौतिक विज्ञान एसी महावर ने किया।