मंदिर में चोरी का सुराग नहीं
बसोली| नारायणपुर धुंधलेश्वर महादेव के मंदिर से एक सप्ताह पूर्व हुई चोर का पुलिस आज तक भी सुराग नहीं लगा पाई है। इससे ग्रामीणों व मंदिर समिति सदस्यों में रोष व्याप्त है। मंदिर समिति से जुड़े कार्यकर्ता रंगलाल गुर्जर ने बताया कि मंदिर में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं लग पाया है।