- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Nursing Students Made Villagers Aware Of Corona
नर्सिंग छात्रों ने किया ग्रामीणों को कोरोना से जागरूक
बूंदी. नाइटेंगल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और चंबल स्कूल ऑफ नर्सिंग रघुवीरपुरा की अाेर से कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के बारे में रघुवीरपुरा गांव में लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य रवि शर्मा के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया गया। उपाचार्य विजयसिंह गहलोत और टीचर्स के नेतृत्व में छात्रों की करीब 10 टीमें बनाई गई, जिसमें चार्ट-फ्लेक्स के माध्यम से ग्रामवासियों को कोरोना वायरस के फैलने, लक्षण-बचाव के उपाय बताए। रघुवीरपुरा के माॅडल स्कूल में बच्चाें और अध्यापकों को करोना से बचाव के उपाय बताए।