पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakheri News Rajasthan News Officials Honored At Keshavaraipatan Congress Committee Meeting

केशवरायपाटन कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केशवरायपाटन. ब्लाॅक व शहर कांग्रेस कमेटी की राजराजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक हुई। जिसमें युकां के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

समारोह से पूर्व युकां प्रदेश सचिव रामदत्त मीणा, जिलाध्यक्ष हरीश मीणा व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरभान नागर को खुली जीप में बैठाकर वाहन रैली के साथ शहर में जुलूस निकाला। युकां नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया। समारोह में ब्लाॅक अध्यक्ष मुरली मीणा ने कहा कि युवा संगठन की रीढ़ है। युकां चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया से युवाओं में सक्रियता बढ़ी है। निर्वाचित युकां नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक युवाओं को सक्रिय कर सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्त्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

नागर ने कहा कि युवक कांग्रेस को विधानसभा क्षेत्र में और मजबूत किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष बद्रीलाल नागर, जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, गेंदीलाल सुमन, ब्लाॅक प्रवक्ता जफर शरीफ, विजयराज मीणा, वीरेंद्र केवट, विजयराज मीणा, राजेन्द्र खींची, दिनेश लोहिया, रफीक मंसूरी, पंकज राठौर, भूपेंद्रसिंह, पार्षद अब्दुल अजीज मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...