पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Officials Should Fully Meet The Expectations Of Farmers Minister In Charge

किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरें अधिकारी: प्रभारी मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रभारी मंत्री ने सीएडी की नहरों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पानी न पहुंचने की शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि जरूरत के समय किसानों को पूरा पानी मिले। किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि अधिकारी निष्ठापूर्वक अपना दायित्व निभाए ंतथा आमजन को महसूस कराएं कि सरकार पूरी तरह उनके साथ है। उनकी हर तकलीफ में, हर दर्द में राहत देने के लिए तत्पर है।

जिला प्रभारी मंत्री ने जिले में कोरोना वायरस के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि जागरुकता और बचाव के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। बाहर से आने वाले पर्यटक या अन्य किसी भी संदिग्ध की त्वरित जांच एवं उसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तय की जाएं। बैठक में कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि ओलावृष्टि प्रभावित कोई पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रह जाए, इसलिए विशेष गिरदावरी कराई जा रही है। उन्होंने वायरस से बचाव के लिए जिले में की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। सीएमएचओ व पीएमओ ने भी बचाव की दिशा में किए गए इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी।

पेच की बावड़ी. प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रदेश व बूंदी जिले में हुई ओलावृष्टि के बाद रविवार को जयपुर से बूंदी आते समय सीधे हिंडौली उपखंड क्षेत्र के गांव रोशंदा पंचायत में पहुंचे। किसानों के खेतों में जाकर बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवा से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों से बातचीत की। प्रभारी मंत्री रोशंदा गांव पहुंचे, जहां पहले ही ग्राम पंचायत के बाहर किसानों ने मंत्री खाचरियावास को ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर पीड़ा बताई। इस पर प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने किसानों को बताया कि राजस्थान सरकार हर वक्त किसानों के साथ खड़ी है।ओलावृष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी प्रभारी मंत्रियों को तुरंत आदेश दिया है कि वह किसानों के पास जाएं और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पीड़ित किसानों को राहत प्रदान कराएं।

मंत्री खाचरियावास क्षेत्र के देवडुंगरी गांव में जाकर किसानों के खेतों में जाकर बर्बाद हुई फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाकर राहत दी जाएगी।

मंत्री के साथ ये रहे मौजूद: एडीएम सीलिंग अमानुल्लाह खान, हिंडौली उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, तहसीलदार केसरीसिंह राठौड़, नायब तहसीलदार रामसिंह, विकास अधिकारी मोहनलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुंदर विश्नोई, सीआई शिवराज गुर्जर, सरपंच बालूराम सेन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह को बताई समस्या: रायथल, पीपल्दा,जखाणा के किसानों ने अजेता डिस्ट्रीब्यूटरी में अंतिम छोर पर नहरी पानी की मांग प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की है। ज्ञापन में बताया कि पानी के अभाव में फसल सूख रही है। अब तक नहरी पानी नहीं पहुचने से फसलों को नुकसान हो रहा है। नहरी पानी को लेकर कई अधिकारियों से मिले, लेकिन झूठे आश्वासन देते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले सहायक अभियंता से मिले थे। उस समय उन्होंने 15 दिन में पानी आने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन भी बीत चुके हैं, अब खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। ज्ञापन देने के दौरान प्रवीण मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा, विजयकुमार मीणा, नंदलाल गुर्जर मौजूद रहे।

शोक जताया: बूंदी. खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के चाचा शंकरलाल गुर्जर के निधन पर रविवार को बूंदी जिला प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने श्योपुरिया की बावडी स्थित निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

प्रभारी मंत्री के दौरे की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिली सूचना: हिंडौली. प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के दौरे की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा को इसकी सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मंत्री के आने की सूचना दी जाती तो क्षेत्रीय समस्याएं भी बता सकते थे।

बूंदी. जिला प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने फसल खराबे का जायजा लिया।
खबरें और भी हैं...