पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Pg College Student Hanged Himself Was A Second Year Student

पीजी कॉलेज छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, सैकंड ईयर का स्टूडेंट था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी| शहर की गुरुनानक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्र ने गुरुवार शाम गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिवार ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। वह गवर्नमेंट पीजी काॅलेज में सैकंड ईयर का स्टूडेंट था।

गुरुनानक कॉलोनी निवासी यश नायक (20) पुत्र महेशराज नायक शाम के समय अपने घर के एक कमरे में पढ़ रहा था। उसने कमरा बंद कर रखा था। इस दाैरान परिजन भी घर पर ही मौजूद थे। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया था तो परिजनों काे कुछ अाशंका हुई। उन्हाेंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की में से देखा तो उनके होश उड़ गए। यश पर फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख-पुकार मच गई। शाेर-शराबा सुनकर पड़ाेसी आ गए। कमरे का गेट तोड़कर यश को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां जांच करके ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...