- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Poetry Seminar On Behalf Of Hindi Sahitya Samiti
हिंदी साहित्य समिति की ओर से काव्य गोष्ठी
बूंदी. हिंदी साहित्य समिति की ओर से नैनवां रोड स्थित वृद्धा आश्रम में पुस्तक विमोचन-सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि बजरंगसिंह भाटी रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रेखा शर्मा, साहित्यकार एलएल योगी, गुलाबचंद पांचाल रहे। अध्यक्षता रामस्वरूप मूंदड़ा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जगदीश अनुरागी ने मां सरस्वती वंदना के साथ की। मुख्य वक्ता डॉ. रमेश मीणा ने कविताओं पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। शंभूलाल शर्मा ने नारी की महत्ता बताई। मोहनलाल शर्मा, दिनेश विजयवर्गीय, विजयशंकर, पुरुषोत्तम पंचोली, मुकेश गौतम, नारायणसिंह, डॉ. राजेंद्र निर्मल मौजूद रहे।