- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Polio Medicine Administered At Anganwadi Center
आंगनबाड़ी केंद्र पर पोलिया की दवा पिलाई
बसोली. बड़ोदिया में आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को सरपंच राधेश्याम गुप्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अाेर से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। महिलाओं को कोरोना वायरस की जानकारियां दी गई। महिलाओं को स्वच्छता को लेकर साबुन से हाथ धोना एवं घरों में साफ-सफाई रखना बताया गया। इस मौके पर सहायिका ममता शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा बाई, संतोष मेवाड़ा मौजूद रहे।