पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दबलाना. भवानीपुरा सीनियर सैकंडरी स्कूल भवन निर्माण में आरसीसी (छत) में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरपंच श्यामबाबू से की। शिकायत के बाद सरपंच श्यामबाबू ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और निर्माण कार्य को देखा तो भवन की छत हाथों से ही उखड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि छत डालते समय ठेकेदार ने अवधिपार सीमेंट का उपयोग किया है। इस दौरान ग्रामीण रामसहाय नागर, दुर्गालाल मीणा, बलवंत नागर साथ थे। उधर, प्रधानाचार्या ललिता मीणा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा डाली गई छत में घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने की शिकायत मिली। अभी बोर्ड परीक्षा में व्यस्त हूं। ठेकेदार को फोन कर जांचने के लिए कहा है। ठेकेदार सुरेश सुवालका ने बताया कि निर्माण कार्य में उपयुक्त निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया। घटिया सामग्री की शिकायत निराधार है।

घटिया निर्माण कार्य बताते सरपंच व ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...