- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Prabhat Ferry Pulled Out On The Anniversary Of Dandiatra
दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार को कई कार्यक्रम हुए। पूरे सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी और प्रार्थना सभा के साथ हुआ। अंबेडकर सर्किल से प्रभात फेरी को कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने रवाना किया। प्रभात फेरी सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे-एकखंभे की छतरी होकर कलेक्ट्रेट परिसर के नाॅलेज पार्क (गांधी उद्यान) पर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक राजकुमार माथुर, सहसंयोजक पं. दीपक शर्मा, एडीएम राजेश जोशी, एडीएम (सीलिंग) एयू खान, तहसीलदार भारतसिंह राठौड़, एडिशनल डीईअाे ओमप्रकाश गोस्वामी, स्कूली छात्राएं-स्काउट गाइड शामिल रहे। कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी उद्यान में पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा हुई। प्रतिहार, राजकुमार माथुर, दीपक शर्मा, एडीएम राजेश जोशी-एयू खान ने भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बापू के प्रिय भजनों का गायन किया
लिटिल एंजिल स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्काउट गाइड ने बापू के प्रिय भजनों का गायन किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें इमानुएल स्कूल के पादरी एलेक्स सेम, प्रकाशचंद जैन, ग्रंथी साहब गुरुद्वारा, वक्फ कमेटी के पूर्व सदर मौलाना असलम, विश्वनाथ महादेव मंदिर के पं. संजय भारद्वाज ने प्रार्थनाएं की। इसमें एडीएम जोशी-खान, तहसीलदार राठौड, गोस्वामी, राजस्थान काजी कौंसिल के संरक्षक अब्दुल शकूर कादरी, स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग, प्रभारी सचिव राजेंद्र, सीईबीईओ त्रिभुवन गौतम शामिल रहे।
मदरसों में मनाया स्वच्छता दिवस, बच्चों को दिलाई शपथ
बूंदी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जन्मशाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर मदरसों में कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम संयोजक संजय खान ने बताया कि मदरसों में बापू के जीवन प्रसंगों पर निबंध, आशुभाषण, क्विज प्रतियोगिता, कहानी-नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। सभी मदरसों में संस्था प्रधान द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छ रहने की शपथ दिलाई गई। शहर के मदरसा गौ सिया में बच्चों ने गांधीजी के विचार बुरा न देखो, बुरा न बोलो, बुरा न सुनो का मंचन किया। साथ ही कविताएं सुनाई। कार्यक्रम प्रभारी शकील काजी ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। मदरसों में तरन्नुम फातिमा, यास्मीन परवेज, अंजुम नाज़, शबनम मंसूरी, शबनम पठान, शहाना बेगम, रजिया बानो ने बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं से दैनिक उपयोगी सामग्री निर्माण सिखाया। इस दाैरान मदरसा सदर, मदरसा सचिव, संस्थाप्रधान हफीजुर्रहमान, वहाबभाई, असग़रअली, नासिर मुल्तानी, कय्यूम अली, जावरदीन जावेद, इस्तिफाक गौरी, रियाज़अली, रईस मोहम्मद, जावेद मोहम्मद, यूनुस मंसुरी, रफ़ीक़ मंसूरी, सफरुद्दीन अंसारी, अज़ीज़ खान, निजामभाई, आसिफ अंसारी, एज़ाज़ अंसारी शामिल थे।
केशवरायपाटन. दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर पुराने तहसील परिसर स्थित मिडिल स्कूल में विचार गोष्टी हुई। शुरुआत पूर्व चेयरमैन महावीर जैन ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एसडीएम प्रमोद चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर जो संदेश हमें दिया है उसे सभी को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक मुश्ताक मोहम्मद ने बताया कि 7 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शहर में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, देश भक्ति गीत, पारंपरिक खेलकूद, काव्य, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम शामिल रहे। तहसीलदार रजत विजयर्गीय, सीबीईओ मगतीराम सहरिया, सहसंयोजक राजेश व्यास, प्रधानाचार्य इंदुबाला विजय ने विचार व्यक्त किए।
इंद्रगढ़: छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
इंद्रगढ़. नवलपुरा सीनियर सैकंडरी स्कूल में गुरुवार को महात्मागांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभुलाल नोगिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ शिक्षक सुरेशचंद्र शर्मा, शीतल खंडेलवाल और व्याख्याता महेंद्र अग्रवाल ने गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
केशवरायपाटन. गोष्टी में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बताया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी उद्यान में पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा भी हुई।