पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधानाध्यापक मीणा का तबादला निरस्त हो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केशवरायपाटन. रंगराजपुरा गांव के मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक जवाहरलाल मीणा का नैनवां क्षेत्र में तबादला करने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने सीबीईओ को डीईओ के नाम ज्ञापन दिया। इसमें स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में लिखा प्रधानाध्यापक के तबादला से पूर्व में संचालित शिक्षण कार्य अव्यवस्थित होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। ज्ञापन देने वालों में हजारीलाल मीणा, धर्मराज, मांगीलाल, पंच अनिता बाई शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...