पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Proposal For Getting New Works In Gram Sabha Of Bambori Dokun Badgaon Azanda Karwar Nainwan

बंबोरी, डोकून, बड़गांव, आजंदा, करवर, नैनवां की ग्रामसभा में नए काम कराने के लिए प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बंबोरी में जिला बाल संरक्षण इकाई-वर्ल्ड विजन इंडिया की देखरेख अाैर सरपंच कुलदीपसिंह गौड़-वार्ड मेंबराें की माैजूदगी में ग्रामसभा रखी गई। पंचायत में बाल संरक्षण के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान गठित ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का नवीनीकरण किया गया। संरक्षण अधिकारी गोविंदकुमार गौतम ने ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के बारे में बताया। इसके नवीनीकरण पर चर्चा की गई। इसके अलावा संकटग्रस्त बालकों के सर्वे के विषय में चर्चा की। सर्वे प्रपत्र क्षेत्रवार वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए। सभा में पालनहार, फोस्टर केयर, प्रायोजना योजना, असिस्ट योजना, पहल योजना के बारे में जानकारी दी गई। वर्ल्ड विजन इंडिया के अजयकुमार ने स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार होने पर उनके संरक्षण की योजनाओं एवं जिलास्तर पर कार्य कर रही संस्थाओं के बारे में बताया। दीपिका वशिष्ठ ने जिला बाल संरक्षण इकाई से ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूलों में चाइल्ड राइट्स क्लब के गठन अाैर स्कूल परिसर में सुझाव पेटिका लगाने के बारे में बताया। चर्चा में ग्राम विकास अधिकारी, स्कूल प्रभारी अाैर ग्रामीण शामिल रहे।

देई. डोकून ग्राम पंचायत में सरपंच सुगनाबाई चौपदार की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। जिसमें नरेगा की वर्ष 2019-20 प्रथम छह माही का सामाजिक अंकेक्षण किया। पंचायत विकास योजना वर्ष 2020-21 का पुनःनिर्माण करने के लिए ग्रामसभा रखी गई। इसमें ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र बैरागी, सहायक रोजगार नरेगा केके शर्मा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

ग्रामसभाअाें में हुई पंचायताें की साेशल अाॅडिट

करवर. कस्बे-क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन हुआ। जिनमें जीपीडीपी की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन व महानरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया। विकास कार्यो के प्रस्ताव लिए। करवर में राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरपंच दीपकला नागर की अध्यक्षता में ग्रामसभा में ग्राम विकास अधिकारी दीनदयाल शर्मा ने सभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ग्राम सभा का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। ग्राम सभा में जीपीडीपी वर्ष 2020 -21 वार्षिक कार्ययोजना, प्रशासनिक प्रतिवेदन का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया और अप्रैल से सितंबर 19 तक के महानरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया। ग्रामसभा में कनिष्ठ सहायक राजेंद्र बैरवा, सरपंच प्रतिनिधि नीरज नागर, राजेश नागर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे। आंतरदा में सरपंच मेघराज गुर्जर, सहण में सरपंच धोलीबाई मीणा, माणी में सरपंच संपत मीना की मौजूदगी में ग्रामसभाएं हुई।

नैनवां. गंभीरा ग्राम पंचायत में सरपंच जगतसिंह नायक की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। जिसमें एक अप्रैल से 30 सितंबर 2019 तक हुए नरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जीपीडीपी कार्ययोजना तथा कार्यों का अंकेक्षण टीम में ब्लाॅक-संसाधन व्यक्ति कैलाशचंद माली व ग्राम-संसाधन व्यक्ति रामप्रकाश नागर, अशोक नागर, शांतिलाल नागर, महावीर नागर, शिवचरण नागर द्वारा पांच दिवस तक सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी मनीषकुमार वर्मा व ग्राम रोजगार सहायक जोधराज नागर ने अंकेक्षण टीम ने पंचायत में हुए कार्यो के दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। इस दौरान ग्रामसभा प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी प्रहलादसिंह चौधरी व जेटीए रामराज मीणा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

देई में ग्रामसभा आज

देई. ग्राम पंचायत देई की ग्रामसभा शुक्रवार को होगी। सरपंच चंद्रकला नागर ने बताया कि राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनयोजना अभियान के अंतर्गत आगामी वर्ष की कार्ययोजना का अनुमोदन किया जाएगा।

देई. डोकून ग्राम पंचायत में सरपंच सुगनाबाई चौपदार की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। जिसमें नरेगा की वर्ष 2019-20 प्रथम छह माही का सामाजिक अंकेक्षण किया। पंचायत विकास योजना वर्ष 2020-21 का पुनःनिर्माण करने के लिए ग्रामसभा रखी गई। इसमें ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र बैरागी, सहायक रोजगार नरेगा केके शर्मा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

दबलाना. ग्राम पंचायत बड़गांव में सरपंच सीताराम रैगर की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। ग्राम विकास अधिकारी छोटूलाल लोधा ने बताया कि इसमें ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा की और विकास कार्यो के प्रस्ताव लिए। सामाजिक अंकेक्षण भी किया। ग्रामसभा में वार्डपंच अाैर ग्रामीण शामिल रहे।

देईखेड़ा. आजंदा पंचायत में गुरुवार को ग्रामसभा में अंकेक्षण टीम ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। ग्राम विकास अधिकारी प्रतापसिंह ने बताया कि ग्रामसभा के दौरान सरपंच अनिता मीणा की अध्यक्षता में मार्च 2019 से सितंबर 19 के बीच हुए विकास कार्यों का टीम ने भौतिक सत्यापन किया और आवास योजना-मनरेगा का निरीक्षण किया। 25 मार्च तक आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा गया।

करवर. ग्रामसभा में शामिल रहे सरपंच और वार्डपंच।

देई. डोकून ग्राम पंचायत में ग्रामसभा में मौजूद जनप्रतिनिधि।

देईखेड़ा. आजंदा में ग्राम पंचायत सभा में भौतिक सत्यापन करते।
खबरें और भी हैं...