पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशामुक्ति के लिए प्रचार वाहन रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. नवजीवन योजना के तहत शराब छुड़ाने और शिक्षा से जुड़ाव की जागरुकता फैलाने के लिए गुरुवार को रामनगर में सरपंच बबीता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जेपी चांवरिया और जनप्रतिनिधि बालकदास ने प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जिला प्रशासन के आदेशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, संजीवनी मानव-कल्याण जीवन सेवा संस्थान एवं स्थानीय निवासियों की ओर से तैयार यह प्रचार वाहन स्थानीय लोगों को नशे से मुक्ति के लिए जागरूक करेगा। ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने भी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के प्रभारी लक्ष्मणसिंह हाड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
खबरें और भी हैं...