पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hindoli News Rajasthan News Rally To Be Held In Hindauli On Hindu New Year

हिंडौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जाएगी रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय नववर्ष आयोजन समिति की बैठक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हुई, जिसमें 25 मार्च को नववर्ष महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाहन रैली, झांकी, मीडिया, साज सज्जा, प्रचार-प्रसार, भजन मंडली, अखाड़ा सहित सभी समितियों का गठन करके अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। सभी समिति सदस्यों को अधिक से अधिक महिलाओं को कलशयात्रा में शामिल करने का लक्ष्य तय किया। भजन मंडलिया, झांकियों सहित हिंडाैली क्षेत्र के सभी अखाड़ों के प्रदर्शन को इस शोभायात्रा में शामिल करने का लोगों के सहयोग से संकल्प लिया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहन रैली और 25 मार्च को दोपहर 12 बजे रघुनाथ घाट से शोभायात्रा शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए सभा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...