- Hindi News
- National
- Basoli News Rajasthan News Ram Janmotsav Celebrated During Shri Ram Katha In The Village Of Daata
दाता गांव में श्रीराम कथा के दाैरान मनाया राम जन्मोत्सव
बसोली। श्रीराम कथा में मनाया राम जन्मोत्सव।
बसोली| ग्राम दाता की मीणा धर्मशाला में श्रीराम कथा चल रही हैं। कथा के दाैरान शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पं. शिवलहरी गौतम ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव पर कथास्थल मानो अयोध्या नगरी बन गई हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में लोग अपने घर के लोगों को ही प्रेम नहीं करते तो भगवान को क्या प्रेम करेंगे। भगवान के भजनों को अगर भक्ति रस में डूबकर भजनों का आनंद लेंगे तो परिवर्तन जरूर आएगा। हृदय में भगवान की भावना उत्पन्न जरूर होगी। ऐसे में साक्षात भगवान दर्शन देंगे। मनुष्य को एक-दूसरे से प्रेम करना ही भगवान से प्रेम करना माना जाता है और जो मनुष्य सच्चे मन से प्रेम करता है, उसके मन में भगवान के प्रति उतनी ही आस्था होती है। कथा सुनने के लिए कस्बे-अासपास के गांवाें से श्रद्धालु शामिल हो रहे है। महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई।