- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Rights Given To Women Mentioned In Gram Sabhas
ग्रामसभाओं में बताए महिलाओं को अधिकार
पेच की बावड़ी. कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामसभा हुई। सरपंच सीमा मीणा, एएनएम रेशमा बानो, ग्राम विकास अधिकारी भंवरसिंह वर्मा, एलडीसी सुरेश मीणा, पंचायत सहायक अर्चना सुवालका, शोभाग मीणा, लेखराज मीणा, प्रकाश बैरवा शामिल रही। रोडवेज की बसे कस्बे में न होकर बाईपास से निकलती रही। वहीं से सवारियां बिठाई और उतारी, जिससे महिलाओं ने आक्रोश जताया।
करवर. करवर सहित क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामसभा हुई, जिसमें ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों और कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया। करवर में राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरपंच दीपकला नागर, कैथूदा में सरपंच बसंती बाई बैरवा, आंतरदा में सरपंच मेघराज गुर्जर, खजूरी में रेशम बाई मीना, जरखोदा में सरपंच महावीर नागर, सहण में धोली बाई मीणा की मौजूदगी में महिला दिवस मनाया गया। उधर, नेहरू युवा मंडल संस्थान सकतपुरा व महिला मंडल करवर की ओर से सकतपुरा मंडल संरक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में सरपंच बसंती बाई मौजूद रही। बलकासा, चरड़ाना, आजंदा, देईखेड़ा में भी ग्रामसभाएं हुई।
देईखेड़ा. ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलकासा, हिंगोनिया, चरड़ाना, आजंदा, रोटेदा, बालोद, घाट का बराना, देईखेड़ा, नोताडा, लबान, गुहाटा, खरायता, रेबारपुरा में राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया तथा महिलाओं का सम्मान किया गया।माहवारी प्रबंधन, स्वास्थ्य व शौचालय निर्माण, उपयोग व खुले में शौच मुक्त करने आदि विषयों पर एएनएम, एलएचवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी। बलकासा में सरपंच सावित्री मीणा की अध्यक्षता में, हिंगोनिया में वर्षा मीणा,चरड़ाना में सुनीता मीणा, आजंदा में अनिता मीणा, बालोद में सरपंच जगनाथी बाई मीणा की अध्यक्षता में हुई। जबकि रोटेदा में सरपंच रामलाल गुर्जर, घाट का बराना में सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा,गुहाटा में सुनील मीणा,देईखेड़ा में राजकुमार मीणा,लबान में बुद्धिप्रकाश मीणा,खरायता में बद्रीलाल मीणा,रेबारपुरा में प्रदीप मीणा, नोताडा में रामदेव पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य में हुई ग्राम सभाओं में महिलाओं का सम्मान किया गया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भाग लिया।
जयस्थल. कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सरपंच शुभांक दौराश्री की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। एएनएम मंजू दाधीच, कनिष्ठ लिपिक राधेश्याम मेहर मौजूद रहे।
दबलाना. धाबाइयों का नयागांव में सरपंच आशा वर्मा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। ग्राम विकास अधिकारी छोटूलाल लोधा ने कई जानकारियां दी।
इंद्रगढ़. शहर के न्यू सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से मुख्य बाजार होते हुए कटला दरवाजे से बस स्टैंड होकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम के प्रभारी सुंदरलाल ने बताया कि विद्यालय के स्टाफ की ओर से महिलाओं को ही प्राथमिकता देते हुए मुख्य अतिथि शिल्पी जैन अध्यक्षता जया शर्मा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतिभा जैन को बनाया गया था। सभी छात्र-छात्राओं को संस्था प्रधान नरेंद्र शर्मा एवं रानी शर्मा ने संबोधित किया।
झालीजी का बराना. स्थानीय ग्राम पंचायत सहित क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महिला सशक्तिकरण को लेकर विमर्श पर विशेष ग्रामसभा हुई।