पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सकतपुरा: शाॅर्ट सर्किट से लगी घर में आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करवर. सकतपुरा गांव में बुधवार रात एक कच्चे घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घरेलू सामान खाक हो गए। गांव में बुधवार रात 8 बजे श्योराजनाथ पुत्र गोपीनाथ के कच्चे घर में बिजली के बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े, बेड, बिस्तर, नगदी, पंखा, आलमारी अाैर घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

पीड़ित ने बताया कि वह अाैर परिजन घर के बाहर बैठे थे। तभी पिछवाड़े से आग की लपटें व शोरशराबा सुनाई दिया। बाद में उसके चचेरे भाई शंकरनाथ ने पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया। कैथूदा सरपंच बसंतीबाई बैरवा अाैर सत्यनारायण प्रजापति ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

करवर. शाॅर्ट सर्किट से जला कच्चा मकान और घरेलू सामान।
खबरें और भी हैं...