- Hindi News
- National
- Hindoli News Rajasthan News Sanjay Colony Be Added To The Municipal Council
संजय कॉलोनी को नगरपरिषद में जोड़ा जाए
बूंदी. संजय कॉलोनी के बाशिंदों ने माटूंदा पंचायत से संजय कॉलोनी को हटाकर पहले की भांति नगरपरिषद में जोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें लिखा है कि संजय कॉलोनी नैनवां रोड आईटीआई के पास है। इसमें करीब 630 परिवार रहते हैं। यहां से मुख्यालय की दूरी दो किमी है, जबकि माटूंदा से 10 किमी दूर है। संजय कॉलोनी के रहवासियों के आधारकार्ड, भामाशाहकार्ड, राशनकार्ड नगरपरिषद के बने हैं। ज्ञापन देने वालों में सरपंच बबलेश वर्मा, चेतराम वर्मा, ओमप्रकाश, प्रहलाद, विजय साहू, प्रेमशंकर, नंदकिशोर, ब्रजमोहन, मांगीलाल मौजूद रहे।
उधर, इसी कॉलोनी में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने को लेकर कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें लिखा है कि गर्मी को देखते हुए यहां पर पाइपलाइन डालने की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में वार्डपंच लटूरलाल बैरवा शामिल रहे।