पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Sanskar Of Women Immersed In Wells Will Now Investigate

कुएं में डूबी महिलाओं का संस्कार, अब हाेगी जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी| जावटीकलां गांव में शुक्रवार को कुएं में डूबी भूलीबाई गुर्जर और मंजू मेघवाल के शवाें का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया गया। इनकी माैत के पीछे रही वजह की पुलिस जांच अब रविवार से शुरू हाेगी। दोनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। मंजू मेघवाल के शव को दफनाया गया, जबकि भूलीबाई गुर्जर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

जावटीकलां के पूर्व सरपंच बाबूलाल वर्मा, महावीर सीनम, पूर्व प्रधान रामस्वरूप मीणा अाैर सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गांव के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। सदर थाने के एसआई सूरजमल मीणा कुएं में इनके डूबने के कारणाें की जांच कर रहे हैं। मीणा ने बताया कि सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस रिपोर्ट में परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। रविवार को मौका मुआयना किया जाएगा। अभी तक एक महिला की मौत पैर फिसलने से और दूसरी की मौत उसे बचाने के चक्कर में हुई लग रही है।
खबरें और भी हैं...