पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nanwan News Rajasthan News Sarpanch Asks For Encroachment Of Bullies In 25 Amastas In Rajlavata Region

रजलावता क्षेत्र में 25 आमरास्तों में दबंगों के अतिक्रमण, सरपंच ने मांगा जाब्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजलावता ग्राम पंचायत इलाके में करीब 25 आम रास्तों में दबंगों के अतिक्रमण हो चुके हैं, जिसके चलते ग्रामीणाें को आने-जाने की राह भी अासान नहीं रही। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को रजलावता के सरपंच रामस्वरूप बिल्डर के नेतृत्व में उपसरपंच रमेश सैनी, वार्डपंच लोकेश नागर, इकराम, चेतराम नागर, बद्रीलाल ने एसडीएम को इसके लिए दिया, जिसके जरिए राजस्व टीम अाैर पुलिस जाब्ता दिलवाकर अतिक्रमण हटवाने की खास जरूरत बताई। ज्ञापन में लिखा है कि 6 मार्च को पंचायत बैठक में पंचायत कोरम ने सर्वसम्मति से राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज आमरास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने का प्रस्ताव लिया है। क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रास्तों को अवरुद्ध कर रखा है। वहां पर ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते ही प्रभावशाली लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। इसके कारण किसी भी प्रकार की घटना हो सकती है। इन रास्तों के अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम गठित करने व पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि आम रास्तों से अतिक्रमण प्रभावी रूप से हटाए जा सके।

हटाएंगे अतिक्रमण: एसडीएम

उधर, एसडीएम श्योराम ने बताया कि रजलावता पंचायत में आम रास्तों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए सरपंच ने राजस्व टीम व पुलिस जाब्ता दिलवाने की मांग की है। पंचायत राजस्व टीम द्वारा सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई करें। इसके बाद राजस्व टीम गठित कर पुलिस जाब्ता के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

पटवार संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

तालेड़ा. राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर स्थानीय पटवार संघ अध्यक्ष राकेश गौतम व जिलाध्यक्ष हेमंत दुबे के नेतृत्व में पटवारियों ने गुरुवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें वेतन विसंगति दूर करने, एसीपी योजना, डीपीसी शीघ्र लागू कराने एवं संगठन के साथ पूर्व में किए गए सभी समझौतों पर अमल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

तालेड़ा. एसडीएम को ज्ञापन देते पटवार संघ।

नैनवां. एसडीएम को ज्ञापन देते रजलावता सरपंच।
खबरें और भी हैं...