एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ हटाए अतिक्रमण
नैनवां| क्षेत्र की सरकारी स्कूलों की भूमि पर अतिक्रमण की आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्योराम ने राजस्व टीम के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
एसडीएम ने बताया कि उपखंड की 5 सरकारी स्कूलों की भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायते मिल रही थी। शनिवार को तहसीलदार रघुवीरप्रसाद मीणा, कानूनगो 5 पटवारी की टीम को साथ लेकर मिडिल स्कूल संग्रामगंज, रामगंज स्कूल भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया है। गावड़ी स्कूल के खेल मदान पर अतिक्रमी ने अतिक्रमण कर फसल बो रखी थी। अतिक्रमी को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया और 25 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का वादा किया है। इसलिए अतिक्रमी को समय दिया गया है। उगेन सरकारी स्कूल का सीमा विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसके कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इसके अलावा फतेहगंज मिडिल स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत मिली थी, लेकिन मौके पर कोई अतिक्रमण नहीं मिला।
नैनवां सरकारी स्कूल का अतिक्रमण हटवाते एसडीएम व राजस्व टीम।