- Hindi News
- National
- Nanwan News Rajasthan News Seeks Cooperation From Administration To Remove Encroachment
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से मांगा सहयोग
नैनवां. ग्राम पंचायत रजलावता बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज आम रास्तों पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाया जाए। रास्तों पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा है जो मौके पर रास्ता बहाली की कार्रवाई करते समय बाधा पैदा कर सकते हैं। रजलावता सरपंच रामस्वरूप बिल्डर ने बताया कि रास्तों से अतिक्रमण हटाने की मदद प्रशासन से मांगी है और एसडीएम को पत्र भेजकर राजस्व टीम, पुलिस इमदाद मांगी गई है।