पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेंशनर समाज का अधिवेशन आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा का वार्षिक अधिवेशन अाैर सम्मान समारोह रविवार को जैतसागर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में मनाया जाएगा। इसमें संगठनात्मक चर्चा भी होगी।

अधिवेशन दो सत्रों में होगा। दोपहर 12 बजे से पहले सत्र के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री हरिमोहन शर्मा होंगे, अध्यक्षता कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार करेंगे। विशिष्ट अतिथि पेंशनर विभाग के अतिरिक्त निदेशक रामगोपाल मीणा, जिला कोषाधिकारी सत्यनारायण पांचाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गुलाबचंद जैन होंगे। दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल रहेंगी, अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमशंकर सुमन करेंगे। विशिष्ट अतिथि सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अमरसिंह, पेंशनर समाज के प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव गोपालकृष्ण मीणा होंगे। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष चतुर्भुज महावर ने बताया कि अधिवेशन में जिले की शाखाओं के सदस्य भाग लेंगे।
खबरें और भी हैं...