महिलाओं को दिया सिलाई का प्रशिक्षण
बसाेली में निशुल्क प्रशिक्षण सेंटर शुरू: बसोली. कस्बे में गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण सेंटर शुरू किया गया। इस मौके पर सरपंच सोनिया सैनी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी, जितेंद्र भगवान, जांगिड़ वीरेंद्र, युवराजसिंह, दीपक जांगिड़ मौजूद रहे। संचालक चेतन शर्मा ने बताया कि सेंटर पर महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
करवर. शिविर में सिलाई का प्रशिक्षण लेती महिलाएं।
करवर. नेहरु युवा केंद्र बूंदी की ओर से युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3 माह से चल रहे सिलाई काेर्स का गुरुवार को समापन हो गया। सकतपुरा युवा मंडल की देखरेख में चल रहे कोर्स में 25 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षिका संतोष प्रजापति ने दिया। कोर्स समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच बसंती बाई बैरवा रही, अध्यक्षता मंडल संरक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने की, मंडल अध्यक्ष धनराज गुर्जर भी मौजूद रहे।