पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakheri News Rajasthan News Shadow Of Parents Raised From The Head Of Three Children

तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियति भी कभी-कभी बचपन के लिए बेदर्द बन जाती है। जिस उम्र में बिना किसी फिक्र के मौजमस्ती करनी होती है, उस उम्र में जीवनभर की जद्दोजहद के साथ कभी न खत्म होने वाली पीड़ा दे जाती है। रोटेदा के एक परिवार के तीन बच्चों पर हाल ही में कुछ ऐसा बीता। 15 दिनों में बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हट गया।

थोड़ी समझदार बड़ी बेटी लक्ष्मी (7) इस हादसे से गमजदा है, लेकिन अपने छोटे-भाई बहनों समर (5) व संजू (2) को लेकर बेहद चिंतित है। दंपती की मौत ने बच्चों को बेसहारा कर दिया, वहीं बुजुर्ग माता-पिता उम्र के आखिरी पड़ाव पर जवान बेटे-बहू की मौत का सदमा बमुश्किल ही झेल पाए। रोटेदा के मांगीलाल धोबी (32) की 25 फरवरी को अचानक मौत हो गई। पति की मौत के सदमे में बीमारी से जूझ रही प|ी सरस्वती यह दुख सहन नहीं कर पाई। 10 मार्च को चल बसी। दंपती के बुजुर्ग माता-पिता छीतरलाल-केसरबाई अपने जवान बेटे-बहू की मौत की पीड़ा के साथ पोते-पोतियों के भविष्य की चिंता के साथ दोराहे पर खड़े हैं। दोनों की मौत ने परिवार की आर्थिक तंगहाली उजागर कर दी। पहले तो जैसे तैसे घर चल रहा था, अब अचानक ऐसी स्थिति बन गई कि उनसे न कहते बन रहा है, न करते। परिवार में अब कोई नहीं, जो बच्चों के लिए सहारा बन सके।

मदद की उम्मीद

दंपती की मौत के बाद ग्रामीणों को भी बच्चों के भविष्य के लिए पीड़ा झलकती है। ग्रामीण मदद की बात करते हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन से बच्चों के लिए स्थाई सहायता की जरूरत पूरी करने की आशा कर रहे हैं। पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी हेमराज वर्मा कहते हैं कि वास्तव में यह सदमा असहनीय है। खासकर बच्चों को लेकर वे पूरा प्रयास करने की बात के साथ सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात कहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा कर लाभ दिलाने की बात कहते हैं। रोटेदा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जंबुकुमार जैन कहते हैं कि असमय दंपती की मौत से परिवार सदमे के साथ आर्थिक तंगहाली में आ गया। गांवस्तर पर तो मदद के पूरे प्रयास हैं। प्रशासन से भी मदद की उम्मीद है। विधायक व सांसद से भी बात करेंगे।

मांगीलाल व प|ी सरस्वती।
खबरें और भी हैं...