- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Shatrang Competitions In Boys And Girls Category Under Maharishi Gautam Jayanti Festival
महर्षि गौतम जयंती महोत्सव के तहत बालक-बालिका वर्ग में शतरंग की प्रतियोगिताएं
बूंदी. महर्षि गौतम जयंती महोत्सव के तहत रविवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। नगर अध्यक्ष अमित गौतम, संयोजक मुकेश भारद्वाज ने बताया कि शतरंज बालक वर्ग कक्षा 1 से 5 में तनिक्ष शर्मा प्रथम, बालिका वर्ग में वैशाली शर्मा प्रथम, विभूति द्वितीय, कक्षा 6 से 8 बालक ने अनुरूप गौतम प्रथम, देवांश भारद्वाज द्वितीय, बालिका वर्ग में कनिका गौतम प्रथम, कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रणय शर्मा प्रथम, मृदुल पंचोली द्वितीय, कॉलेज स्तर में मेहुल गौतम प्रथम, सौरव शर्मा द्वितीय रहे। सह संयोजक पंकज गौतम, योगेश व्यास, मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा, भैरूप्रकाश शर्मा ने बताया कि शिशु वर्ग में श्रुति गौतम प्रथम, प्रसंग गौतम द्वितीय, कक्षा 1 से 5 बालक वर्ग में फाल्गुन शर्मा प्रथम, वैदिक शर्मा द्वितीय, बालिका वर्ग में इशिता गौतम प्रथम, अनुष्का शर्मा द्वितीय, कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में हर्ष गौतम प्रथम, रोषित शर्मा द्वितीय, कक्षा 9 से 12 वर्ग में शिवम गौतम प्रथम, अभी शर्मा द्वितीय, कॉलेज स्तर बालक वर्ग में आयुष गौतम प्रथम, मिलन गौतम द्वितीय, बालिका वर्ग में प्राची प्रथम रही।