जहाजपुरिया के समाजसेवी काबरा का निधन
बसोली. जहाजपुरिया निवासी समाजसेवी गोपी काबरा (65) का मंगलवार रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसका पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में उनके तीन बच्चे हैं। काबरा ने जनहित में कई कार्य किए, जिसमें गुर्जर समाज के सहयोग से कई धर्मशालाएं बनवाई। समाजसेवी जीतमल गुर्जर ने बताया कि गोपी काबरा हमेशा सभी लोगों के सुख-दुख में काम आते थे।