शिवसेना ने तालेड़ा मंडल का विस्तार किया
बूंदी. बाजड़ कस्बे में शिवसेना की बैठक हुई। इसमें में शिवसेना जिलाध्यक्ष चेतराम मीणा ने शिवसेना की तालेड़ा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष मोनूकुमार बैरवा, सचिव सुनील व महासचिव दशरथ मीणा को नियुक्त किया गया। बैठक में शिवसेना जिला उपाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा, सचिव सुरेश मीणा, महासचिव विजय मेघवाल, यशपाल मीणा, महादेव मीणा, अमन मीणा, राहुल गुर्जर, सुनील पांचाल, चिंटू सेन अाैर कार्यकर्ता शामिल रहे।