- Hindi News
- National
- Dai News Rajasthan News Shreeji39s Procession Will Be Carried Out On Adinath Jayanti
आदिनाथ जयंती पर निकाली जाएगी श्रीजी की शोभायात्रा
देई. कस्बे के सदर बाजार में अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार रात को मंदिर समिति अध्यक्ष पदमकुमार जुनियावाले की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोषाध्यक्ष पारस मितल ने बताया कि बैठक में 17 मार्च को भगवान आदिनाथ जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसमें जयंती पर प्रात काल छह बजे शांतिधारा, नित्याभिषेक पूजन, साढ़े सात बजे ध्वजारोहण, साढ़े आठ बजे श्रीजी की शोभायात्रा, दोपहर 12 बजे मंडल विधान करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य सुरेंद्रकुमार, पवनकुमार, मुकेश, मनीष गोयल को मिला। बैठक में अग्रवाल समाज नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, महामंत्री संपत जैन जुनियावाले, सदस्य सागरमल जैन, ललित जैन, ओमप्रकाश जैन, रामबिलास मौजूद रहे।