- Hindi News
- National
- Dai News Rajasthan News Sports Depot Became Garbage Depot Fury In Ward Panches
खेल मैदान बना कचरा डिपो, वार्ड पंचाें में रोष
देई. कस्बे के सीनियर सैकंडरी स्कूल खेल मैदान इन दिनों कचरा डिपो बन गया है। समस्या को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही पर वार्ड पंचों ने रोष जताया है। पंचायत की ओर से ठेलों में ढोकर लाने वाले कचरे को खेल मैदान में ही डाल दिया जाता है, जिससे खिलाड़ियों ने यहां खेलना बंद कर दिया है। वार्ड पंच ओमप्रकाश साहू, नंदकिशोर कुमावत, लोकेश शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रशासन की ओर से मैदान को कचरा डिपो बना दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य महेश मीना ने बताया कि मैदान की स्थिति से पंचायत को अवगत करवाया जाएगा। देई ग्राम विकास अधिकारी प्रेमराज पोटर ने बताया कि कचरे को जल्द उठवा दिया जाएगा।