दातां में कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू
हिंडौली. दातां में कलशयात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू हुई। कलशयात्रा गणेशजी का झोंपड़ा से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई मीणा समाज धर्मशाला पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद पं. शिवलहरी गौतम ने श्रीराम कथा का वाचन शुरू करते हुए कहा कि मनुष्य का कर्तव्य सबसे बड़ा उसका धर्म है।