नुक्कड़ नाटक अाैर खेलकूद प्रतियोगिताएं
हिंडौली. कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में दांडीयात्रा के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्कूल में नुक्कड़ नाटक अाैर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें गांधीवादी विचारक-समाजसेवी गिरिराज जोशी, समाजसेवी अब्दुल नजीर अंसारी, सूर्यमल्ल मिश्रण विकास समिति निर्देशक धर्मेंद्र सुवालका, विकलांग ब्लॉक अध्यक्ष पप्पूलाल मीणा ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य सविता मीणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।