- Hindi News
- National
- Indergarh News Rajasthan News Sumerganjmandi Listeners Stay Till Alsubah In Kavi Sammelan
सुमेरगंजमंडी: कवि सम्मेलन में अलसुबह तक जमे रहे श्रोता
सुमेरगंजमंडी में होली महोत्सव पर अखिल भारतीय राजस्थानी कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें जयपुर से आई कवयित्री नैना नसीब ने सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन की शुरुआत की।
बाद में सांगोद से आए हुए कवि जगन्नाथ गोचर ने-छोरा डिस्को लाड़ी लेर घर में आयो रे-सुनाई। कवि विष्णु विश्वास ने-गौरी थारो डील इत्र की शीशी-सुनाई। पवन गोचर ने राजस्थानी गीत सुनाया तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों का स्वागत किया। गौरस प्रचंड, हेमंत नागर, लक्ष्मण शर्मा, ओम केवट, हरीश शर्मा ने हास्य-व्यंग्य एवं शृंगार रस में कविता पाठ किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कवि सम्मेलन अलसुबह 3 बजे तक चला। कवि सम्मेलन का संचालन कवि गिरधर अद्भुत ने किया। कवि सम्मेलन के संरक्षक मोहित शर्मा थे।
गीत सुनाया तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों का स्वागत किया। गौरस प्रचंड, हेमंत नागर, लक्ष्मण शर्मा, ओम केवट, हरीश शर्मा ने हास्य-व्यंग्य एवं शृंगार रस में कविता पाठ किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कवि सम्मेलन अलसुबह 3 बजे तक चला। कवि सम्मेलन का संचालन कवि गिरधर अद्भुत ने किया। कवि सम्मेलन के संरक्षक मोहित शर्मा थे।