- Hindi News
- National
- Dai News Rajasthan News Tableaux Decorated In Phagotsav Holi Played With Flowers
फागोत्सव में सजाई झांकियां, पुष्पों से खेली होली
देई. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मंदिर गुढादेवजी पर रविवार को फागोत्सव पर पुष्पों की होली खेली। अध्यक्ष गिरिराज सोनी ने बताया कि भजनों की सरिता में महिलाओं ने एक-दूसरे पर नृत्य करते हुए पुष्प वर्षा कर होली खेली। राधा कृष्ण की अलग-अलग झांकियां सजाई गई। उत्सव मे महिला मंडल अध्यक्ष कांता सोनी सहित देई तलवास की स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने भाग लिया।