महिला दिवस पर अध्यापिकाओं को सम्मानित किया
मुख्य अतिथि डीईअाे तेजकंवर, विशिष्ट अतिथि बूंदी की ब्रांड एंबेसेडर खुशी चौहान रही। अध्यक्षता समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक खुमानसिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि तेजकंवर ने अध्यापिकाओं से विषम परिस्थितियों में जूझने वाली छात्राओं की सहायता कर उन्हें संबल देने का अाह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज ने स्वागत संबाेधन दिया। विशिष्ट अतिथि खुशी चौहान ने अपनी परिस्थितियों से जूझकर आगे बढ़ने की कहानी बयां की। जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली शोभाकंवर, उमा हाड़ा, रेहाना चिश्ती व गुरजीत काैर को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गरिमा सम्मान से सम्मानित शोभा कंवर ने 25 हजार रुपए बालिका शिक्षा पर व्यय करने की बात की।
महिला दिवस पर जन्म लेने वाली बालिकाओं के परिजनों को झूले बांटे: क्षमता संगठन ने सामान्य अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार स्वरूप झूले और पानी की बोतलें बांटी गई। यह उपहार संगठन की संरक्षक मंडल की सदस्य शकुंतला दाधीच के भांजे अशोक दौराश्री की ओर से प|ी संतोष शर्मा की स्मृति में वितरित किए गए। संगठन अध्यक्ष कुसुमलतासिंह, कोषाध्यक्ष पार्वती मीणा, नीता गुप्ता, शकुंतला शर्मा, अरुणा चतुर्वेदी, शिखा शर्मा, रामजानकी महावर, सुनीता दीक्षित, उमा दीक्षित मौजूद रही।
मार्शल आर्ट ट्रेनर शिल्पा जैन का किया सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई संस्था की ओर से मार्शल आर्ट ट्रेनर शिल्पा जैन का सम्मान किया गया। देवपुरा के होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी तेजकंवर, डाॅ. कुलजीत कोर, अध्यक्ष गायत्री भंडारी, सचिव स्वेता भंडारी, नंदनी विजय मौजूद रही।
बूंदी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रजतगृह कॉलोनी के सीनियर सैकंडरी स्कूल में समारोह मनाया, जिसमें 5 ब्लॉकों से 100 अध्यापिकाओं ने भाग लिया। आशुभाषण, नृत्य कविता पाठ, रंगोली प्रतियोगिता कराई गई।
सभी ब्लॉकों द्वारा जेंडर संवेदनशीलता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल में की जाने वाली गतिविधियों और आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। आशुभाषण और कविता के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया, जिसमें महिला होने पर गर्व, महिला को विचारों की स्वतंत्रता का रंगोली में संदेश दिया। ऋषिराज शर्मा ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। कविता में रुचि कंवर, नृत्य में मनीषा कुमावत, आशुभाषण में माया सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन उमा हाड़ा ने किया।