विवाह सम्मेलन के लिए टीम बनाई
केशवरायपाटन. क्षत्रिय खटीक समाज की मात्रा उद्यान परिसर में 4 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज अध्यक्ष रोशनलााल कराड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सम्मेलन संचालन समिति का सर्वसम्मति से सूरजमल चंदेल को अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीरप्रसाद चंदेल, उपाध्यक्ष सुरेशपाल बागड़ी, कन्हैयालाल कराड़, सचिव गिरिराज सामरिया, कोषाध्यक्ष टेकचंद बसवाल को बनाया गया।