- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News The Colors Of Faith And Fun Showered Yagna To Drive Away Corona Message Given To Save Daughter From Rangoli
आस्था और मस्ती के रंग बरसे, कोरोना को भगाने के लिए यज्ञ किया-रंगोली से बेटी बचाने का दिया संदेश
होली हो ली, अब गणगौर और शीतला माता पूजन शुरू हो गया है। होली उल्लास से मनी। जमकर रंग बरसे। शहर में 200 जगह होलिका दहन हुआ। मंदिरों में आस्था के रंग बरसे तो सड़कों पर मस्ती छाई रही। धुलंडी पर मंगलवार को दोपहर दो बजे तक खूब धमाल चला, सड़कें रंगों से सराबोर हो गईं।
धुलंडी के अगले दिन बुधवार से गणगौर की पूजा शुरू हो गई। होलिका के जरिए कोरोना वायरस के प्रति जनजागृति की गई। होलिका को रंगोली से सजाया गया। बुलबुल के चबूतरे पर कोरोना वायरस के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ड्रेगन की रंगोली बनाई। नृसिंह लीला का मंचन किया गया। होलिका व प्रहलाद की जीवंत झांकी सजाई गई। चारभुजाजी मंदिर के सामने अौर नाहर का चोहट्टा में भी दहनस्थल पर खूबसूरत रंगोली सजाई गई।
न्यू कालोनी में काॅलोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से शिवमंदिर के पास होलिका दहन से पहले कोराना वायरस को भगाने के लिए यज्ञ कर होलिका दहन किया गया। आर्य समाज की ओर से यज्ञ किया गया। गाय के गोबर से लीपकर, चंदन की लकड़ी के टुकड़े के साथ नारियल, कपूर, इलाइची, लोंग, जावित्री, फूलों के साथ रंगोलियां बनाकर, रंगबिरंगी पतंगों, कागज से सजावट की गई। भगवान शिव की झांकी के साथ नेत्रदान, रक्तदान, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, बेटी बचाओ के स्लोगन लिखकर संदेश दिया गया। बुलबुल के चबूतरे पर भी रंगोली की थीम कोरोना वायरस के खतरे पर आधारित रही। साथ ही नृसिंह अवतार की लीला का मंचन भी हुआ। रंगोली को देखने शहरवासी -पर्यटक उमड़े। यहां हर होली पर नाहर का चोहटा नवयुवक मंडल की ओर से समसामयिक विषयों पर आधारित रंगोली सजाई जाती है। एडवोकेट राजकुमार माथुर-पार्षद मनीषसिंह सिसोदिया ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि ऐसी रंगोली सजाएं, जिसमें जनता के लिए मैसेज भी हो। पिछले साल विंग कमांडर अभिनंदन की रंगोली सजाई गई, उससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक, तालाबों को जोड़ने की, पर्यटन को बढ़ावा देने की थीम पर रंगोली सजाई थी। इस बार कोरोना वायरस से बचाव पर अाधारित रंगोली सजाई गई। साथ ही इससे बचाव के बैनर लगाए गए। तिलक चौक के चारभुजानाथजी और रावळा चौक के आराध्यदेव श्रीरंगनाथ मंदिर में होली महोत्सव पर हजारों लोगों ने दर्शन किए। रंग-बिरंगी गुलाल, इत्र, मिश्रित फूलों से होली खेली गई। भजन-नृत्य कर होली खेली गई। श्रीचारभुजा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने चारभुजा मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविंदानाथजी के मंदिर, पीतांबरजी के मंदिर में तड़के 6 बजे से होली खेली, गुलाल डाली। पुजारी पूर्ण चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शर्मा, रघुनंदन राज, मुखिया मुकेश शर्मा ने भगवान का विशेष शृंगार किया। केसर दूध, ठंडाई, फलों-पंचमेवा का प्रसाद बांटा गया। विदेशी पर्यटकों ने भी होली महोत्सव का आनंद उठाया। श्रद्धालुअाें ने आपस में गुलाल लगाकर भजनों पर नृत्य किया।
विकासनगर कॉलोनी में किया दहन: विकासनगर कॉलोनी में होलिका दहन किया गया। एडवोकेट रानू खंडेलवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर होलिका दहन किया और सभी को गुलाल का टीका लगाकर बधाइयां दी। होलिका दहन के बाद प्रसाद बांटा गया।
न्यू कालोनी में काॅलोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से शिवमंदिर के पास होलिका दहन से पहले कोराना वायरस को भगाने के लिए यज्ञ कर होलिका दहन किया गया। आर्य समाज की ओर से यज्ञ किया गया। गाय के गोबर से लीपकर, चंदन की लकड़ी के टुकड़े के साथ नारियल, कपूर, इलाइची, लोंग, जावित्री, फूलों के साथ रंगोलियां बनाकर, रंगबिरंगी पतंगों, कागज से सजावट की गई। भगवान शिव की झांकी के साथ नेत्रदान, रक्तदान, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, बेटी बचाओ के स्लोगन लिखकर संदेश दिया गया। बुलबुल के चबूतरे पर भी रंगोली की थीम कोरोना वायरस के खतरे पर आधारित रही। साथ ही नृसिंह अवतार की लीला का मंचन भी हुआ। रंगोली को देखने शहरवासी -पर्यटक उमड़े। यहां हर होली पर नाहर का चोहटा नवयुवक मंडल की ओर से समसामयिक विषयों पर आधारित रंगोली सजाई जाती है। एडवोकेट राजकुमार माथुर-पार्षद मनीषसिंह सिसोदिया ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि ऐसी रंगोली सजाएं, जिसमें जनता के लिए मैसेज भी हो। पिछले साल विंग कमांडर अभिनंदन की रंगोली सजाई गई, उससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक, तालाबों को जोड़ने की, पर्यटन को बढ़ावा देने की थीम पर रंगोली सजाई थी। इस बार कोरोना वायरस से बचाव पर अाधारित रंगोली सजाई गई। साथ ही इससे बचाव के बैनर लगाए गए। तिलक चौक के चारभुजानाथजी और रावळा चौक के आराध्यदेव श्रीरंगनाथ मंदिर में होली महोत्सव पर हजारों लोगों ने दर्शन किए। रंग-बिरंगी गुलाल, इत्र, मिश्रित फूलों से होली खेली गई। भजन-नृत्य कर होली खेली गई। श्रीचारभुजा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने चारभुजा मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविंदानाथजी के मंदिर, पीतांबरजी के मंदिर में तड़के 6 बजे से होली खेली, गुलाल डाली। पुजारी पूर्ण चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शर्मा, रघुनंदन राज, मुखिया मुकेश शर्मा ने भगवान का विशेष शृंगार किया। केसर दूध, ठंडाई, फलों-पंचमेवा का प्रसाद बांटा गया। विदेशी पर्यटकों ने भी होली महोत्सव का आनंद उठाया। श्रद्धालुअाें ने आपस में गुलाल लगाकर भजनों पर नृत्य किया।
देई. गांव के पंच पटेलों ने विधि विधान के साथ होलिका का पूजन कर दहन किया। मंगलवार सुबह से ही धुलंडी पर लोगों ने अबीर-गुलाल से होली खेली खेली। डीजे की धुन पर युवाओं ने धमाल मचाते हुए एक-दूसरे पर रंग लगाया। क्षेत्र के पीपल्या, मोतीपुरा, मोडसा, बंसाेली, गणेशपुरा, लांबाबरड़ा, डोकून, लीलदा, जैतपुर गांवों में होली उल्लास के साथ मनाई गई।
बूंदी. शहर में मंगलवार को होली की मस्ती युवाओं की टोलियां दिनभर नाचते-गाते घूमती रही।
बूंदी. न्यू कॉलोनी में कोराेना वायरस के खात्मे के लिए यज्ञ किया गया।
बूंदी. पर्यटकों की मस्ती, विदेशी भी रंगे देसी रंगों में, होली के रंगों से सराबोर पर्यटक।
_photocaption_ बूंदी. बुलबुल का चबूतरा पर सजाई गई करोना वायरस की रंगोली।*photocaption*