पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News The Company Of Saints Never Goes In Vain Jagdishpuri

संतों का संग कभी व्यर्थ नहीं जाता: जगदीशपुरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नमाना रोड. हजारी भैरु की झोंपड़ियां गांव में कथा में आरती करते श्रद्धालु।

नमाना रोड. हजारी भैरु की झोंपड़ियां गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथावाचक आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी महाराज ने कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संतों का संग कभी व्यर्थ नहीं जाता है। कभी ना कभी संतों के संग का फायदा जरूर मिलता है।

सुखदेवजी महाराज और राजा परीक्षित का संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु का चिंतन करोगे तो उसका लाभ आगे जाकर मिलेगा। प्रभु को हर पल याद करते रहना चाहिए। शरीर एक मंदिर है और उसमें आत्मा रूपी भगवान ही विद्यमान होता है। भगवान ने अपने संकल्प से सृष्टि और देवों की उत्पत्ति हुई है। कथा आयोजक समिति से जुड़े बद्रीलाल मीणा ने बताया कि रविवार को कथा दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएगी। रामेश्वर मीणा छरकवाड़ा, रामेश्वर मीणा लाडपुर, पूर्व प्रधान जयकिशन मीणा, घनश्याम आमली, प्रकाश, किशन, जगदीश, रमेश, रामस्वरूप, श्यामलाल, रामप्रसाद, कैलाश ने मिलकर आरती की।
खबरें और भी हैं...