पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News The Minister In Charge Arrived To Share The Pain Of The Farmers Said Do Not Consider Yourself Alone The Government Stands By

किसानों का दर्द बांटने पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले- खुद को अकेला न समझें, सरकार साथ खड़ी है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने रविवार को हिंडौली क्षेत्र के रोशंदा और देवडूंगरी क्षेत्र में बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्हांेने कहा कि किसान की मदद सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। दुख की इस घड़ी में किसान खुद को अकेला नहीं समझें, सरकार उसके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार नियमानुसार किसानों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान खुशहाल होता है तो प्रदेश खुशहाल होता है। इस दौरान रोशंदा गांव में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने प्रभारी मंत्री को खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान से अवगत कराया और मदद की बात कही। इस पर प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की कार्रवाई शीघ्र पूरी कर उन्हें राहत दी जाएगी।

खेतों में जाकर नुकसान का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए गिरदावरी कर शीघ्रातिशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को तुरंत राहत मिल सके। प्रभारी मंत्री ने खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की।

पेच की बावड़ी. देवडुंगरी में एक खेत में आड़ी पड़ी गेहूं की फसल को देखते मंत्री खाचरियावास।

कोरोना वायरस से करें बचाव

फसल खराबे का जायजा लेने के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने मौजूद ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति भी सचेत किया और कहा कि इससे बचाव करना हम सबकी जिम्मेदारी हंै। चिकित्सा विभाग द्वारा बताए गए उपायों को अमल में लाकर इस वायरस से बचा जा सकता है। इस दौरान कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, एडीएम सीलिंग एयू खान, एसडीएम हिंडौली, विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।

अफसरों से बोले- खराबे का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र भिजवाएं

जिला प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने अधिकारियों को कहा कि फसल खराबे का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र भेजें, ताकि प्रभावित किसानों को त्वरित राहत दी जा सके। उन्होंने खेतों में नुकसान का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि गिरदावरी शीघ्र पूरी करें और कोई पात्र राहत से वंचित न रहे, यह ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी एसडीएम से उनके क्षेत्रों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली और कहा की गिरदावरी पूरी मुस्तैदी के साथ तथा त्वरित गति से की जाए, ताकि किसान को कोई तकलीफ या दर्द नहीं झेलना पड़े।

बूंदी. मुआवजे के लिए प्रभारी मंत्री से विनती करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...