- Hindi News
- National
- Hindoli News Rajasthan News The Picket To Run The Kapatan Sugar Mill From 16
केपाटन शुगर मिल चलाने के लिए धरना 16 से
केशवरायपाटन. सहकारी क्षेत्र की बंद पड़ी शुगरमिल के पुनर्संचालन को लेकर किसान समन्वय समिति द्वारा चलाए जा रहे जन सत्याग्रह अभियान को लेकर 16 मार्च से शुगरमिल चौराहे पर धरना दिया जाएगा।
धरने को लेकर युवा किसानों की गुड़ली गांव में बैठक रखी गई। जिसमें समन्वय समिति प्रतिनिधि गिरिराज गौतम ने कहा कि क्षेत्र के किसान संगठन व युवा किसान सरकार को उपखंड मुख्यालय से लेकर विधानसभा तक शुगरमिल से क्षेत्र के किसानों को हो रहे नुकसान से अवगत करवा चुके हैं। सरकार किसान हितैषी होने की बात तो कहती है, लेकिन किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली शुगरमिल के प्रति अपनी नीति को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। किसानों ने कहा कि सरकार का यही रवैया रहा तो किसान सड़क पर संघर्ष कर अपनी बात को रखेंगे। बैठक में लीलाधर सुमन, घनश्याम, रूपशंकर, प्रेमशंकर ने विचार रखे।