पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News The Story Of Shriram And Hanuman39s Friendship Narrated In The Story

कथा में सुनाए श्रीराम और हनुमान की मित्रता के प्रसंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसोली. दाता गांव में श्रीराम कथा की आरती में शामिल श्रद्धालु।

बसोली. दाता गांव के शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को पं. शिवलहरी गौतम ने श्रीराम-हनुमान की प्रथम भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंग सुनाएं।

उन्होंने कहा कि बाली ने सुग्रीव से किष्किंधा नगरी का राज और उसकी प|ी रूमा को छीन लिया था। माता-सीता को खोजते हुए जब श्रीराम-लक्ष्मण ऋष्यूमक पर्वत के पंपासर सरोवर पहुंचे तब सुग्रीव की नजर दोनों भाइयों पर पड़ी। सुग्रीव मंत्री जामवंत, नल और नील के परामर्श पर हनुमानजी को राम-लक्ष्मण का भेद लेने के लिए भेजते हैं। हनुमानजी एक ब्राह्मण का वेश धारण करके अपनी वाक पटुता से श्रीराम-लक्ष्मण का पूरा भेद जानकर अपने वास्तविक रूप में प्रकट होते हैं। श्रीराम-लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर ऋष्यूमक पर्वत पर सुग्रीव के सम्मुख लाते हैं। श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता के बाद सुग्रीव श्रीराम के कहने से बाली को किष्किंधा नगरी जाकर युद्ध के लिए ललकारता है और दूसरे युद्ध में श्रीराम बाली का वध करते हैं। हे अंजनी के नंदन पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...