पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दंपती की मौत पर सहायता दिलाने का दिया भरोसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाखेरी. रोटेदा में 15 दिनों के अंतराल में अकाल मौत के शिकार हुए दंपती के परिजनों को पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने ढांढस बंधाने के साथ सरकार द्वारा आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। बोयत शुक्रवार को पीड़ितों के घर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बोयत ने बताया कि गरीब परिवार के साथ हुआ यह हादसा दुखद है। उच्चाधिकारियों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा है। व्यक्तिगत रूप से हरसंभव मदद करूंगा। 25 फरवरी को रोटेदा के मांगीलाल की एवं इसके 15 दिन बाद उसकी प|ी सरस्वती की मौत हो गई थी। तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हट गया। बच्चों-परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग माता-पिता पर आ गई है। बुजुर्ग माता-पिता जवान बेटे-बहू की असामयिक मौत से व्यथित अाैर बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इस दौरान कांग्रेस के राजपाल शर्मा, प्रवीण पाटाैदी, मंडी समिति चेयरमैन अशाेक मीना, विजयबहादुर सिंह, बनवारी सुमन, गजानंद डाेई, धीरज बागडी, कमल गाेचर, मनाेज शर्मा साथ थे।
खबरें और भी हैं...