पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Two Parties Clashed Four Youth Arrested For Threatening Released On Bail From Court

दो पक्ष भिड़े, धमकियां देने पर चार युवक किए गिरफ्तार, काेर्ट से जमानत पर छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. होली में रंग में भंग पड़ते-पड़ते रह गई। होली की पूर्व रात शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक पक्ष कोतवाली में अा गया और दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी, इसकी प्रतिक्रिया हुई और अगले रोज रविवार को दूसरे पक्ष के लोग और कई संगठनों के प्रतिनिधि कोतवाली में जमा हो गए। उन्हाेंने दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी। कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि होली शांति से निबट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवकों काे मारपीट, गाली-गलौच पर उतारू होने शांति और कानून व्यवस्था भंग करने के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को चारों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मीरागेट फूटा चौक निवासी छोटू उर्फ भुवनेश गुर्जर व अजय गुर्जर, दूसरे पक्ष के फूटाकोट के ही मयूर खान व महावीर कॉलोनी के मोहम्मद आसिफ शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट की मानें तो छोटू उर्फ भुवनेश, अजय गुर्जर और दूसरे पक्ष के मयूर खान व मो. आसिफ आपस में गाली देते हुए मारने-पीटने पर आमादा थे। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। छोटू और अजय गुर्जर का कहना था कि हम रास्ते में जा रहे थे, दूसरे पक्ष के लोग बाइक से आ रहे थे, जिन्हें हमने बाइक धीरे चलाने को कहा। इसी बात पर आरोपी हमें मारने-पीटने आ धमके। दूसरे पक्ष का कहना था कि हम कॉलोनी से बाइक से आ रहे थे तो आरोपी रास्ते के बीच खड़े थे। जिन्हें एक तरफ होने के लिए टोका तो वे झगड़े व मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने और एक-दूसरे को मारने-पीटने की धमकियां देते रहे। इस पर छोटू उर्फ भुवनेश, अजय गुर्जर, दूसरे पक्ष के मयूर खान, मो. आसिफ को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
खबरें और भी हैं...