- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Two Women Died Due To Drowning In A Well Another Drowned In The Affair To Save The Woman Who Fell From The Foot
कुएं में डूबने से दो महिलाओं की मौत; पैर फिसलने से गिरी महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी भी डूबी
जावटीकला गांव में शुक्रवार दाेपहर खेत पर काम करने गई दो महिलाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि एक महिला का पैर फिसल गया और कुएं में डूबने लगी तो दूसरी महिला उसको बचाने के चक्कर में कुएं में गिर गई। शाम काे 35 फीट गहरे कुएं से उनके शव बाहर निकाले गए। सूचना पर पूरा गांव कुएं पर जुट गया। ग्रामीणाें ने ही कुएं से दाेनाें के शवाें काे बाहर निकाला अाैर जिला अस्पताल ले गए। परिजनों के रात तक आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दाेनाें महिलाएं क्रमश: दाे अाैर तीन बच्चाें की मां थी। दाेनाें महिलाअाें के पति मजदूरी करके परिवार चलाते रहे हैं। घटना के बाद मातम छा गया। गांव में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण परिजनों को संभालते रहे।
जावटीकला गांव में एक खेत पर भूलीबाई गुर्जर (30) प|ी बाबूलाल गुर्जर व मंजू मेघवाल (40) प|ी सत्यनारायण मेघवाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे खेत गई थी। शाम को 4 बजे गांव की रामकन्याबाई पानी लेने अाई। वह भूलीबाई के खेत पर बने कुएं से पानी लेने गई तो उसने वहां कुएं में शव तैरता नजर आया। वह जोर से चिल्लाई और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। लोगों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। उसकी मंजूबाई के रूप में पहचान हुई। इसी दौरान लोगों को कुएं के पास एक जोड़ी चप्पल अाैर नजर आई, जो भूलीबाई की थी। उसकी भी कुएं में तलाश की। अाखिरकार भूलीबाई को भी बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों महिलाओं की जांच करके डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अा गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना देने के बावजूद सदर थाना पुलिस नहीं अाई। डीएसपी मनोज शर्मा को फोन किया, जब जाकर पुलिस पहुंची।
पुलिस से नाराजगी, मुअावजा मांगा
घटना की सूचना के बाद सरपंच संतोष सिनम, पूर्व सरपंच महावीर सिनम, पूर्व सरपंच बाबूलाल वर्मा, अस्पताल पहुंचे। उन्हाेंने पुलिस की लेटलतीफी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की और मृतक परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक महिलाओं के पति मजदूरी कर घर चला रहे हैं। परिवार को आर्थिक सहायता मिले। एएसआई शिवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है।
रिकाॅल-8 साल पहले दंपती की हुई थी एक साथ माैत
गांव इस तरह की यह दूसरी घटना है। करीब 8 साल पहले भी गांव के शंभुलाल की प|ी बिजली के करंट से चिपक गई थी। इस पर वे उसे करंट के प्रवाह से छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। इसी फेर में दोनों पति-प|ी की मौत हो गई थी।
इधर, कुएं में गिरने से युवा किसान की मौत : हिंडौली. करीबी धोवड़ा गांव एक युवा किसान की खेत में बने कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह अविवाहित था। मृतक के पिता रामलाल रैगर ने दबलाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र दुर्गालाल (20) गुरुवार शाम को गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए कुएं पर गया था। शुक्रवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे अौर तलाश करने के बाद कुएं में देखा तो दुर्गालाल का शव नजर आया। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी अा गए थे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और हिंडौली अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस की माैजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि संभवतया इंजन चलाते समय संतुलन बिगड़ने के चलते दुर्गालाल कुएं में गिर गया होगा। पुलिस ने पीड़ित परिजन की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका भूलीबाई
बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा
भूलीबाई के पति बाबूलाल ने बताया कि रोज की तरह भूलीबाई दाेपहर 12 बजे खेत पर गई थी। सोचा नहीं कि वह फिर कभी लौटकर नहीं आएगी। मेरे दो बेटे-बेटी हैं। छोटी-सी उम्र में बच्चे बिना मां के हो गए। इधर, मंजूबाई के एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनका घर में पालन पोषण करने वाली मंजूबाई थी। पति सत्यनारायण मजदूरी करता है। इस घटना के बाद दाेनाें परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विलाप करते मृतकों के परिजन।
भैरूपुराअाेझा. जावटीकला में कुएं में से शव को बाहर निकालते ग्रामीण।