- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Up To 30 Children Leave In Schools Staff Will Have To Come
स्कूलों में 30 तक बच्चों की छुट्टी, स्टाफ को आना होगा
कोराेना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने जिले के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कोचिंग, मदरसे सहित सभी शिक्षण संस्थाएं शनिवार से 30 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
बच्चों की छुट्टी रहेगी पर स्टाफ उपस्थित रहेगा। इस अवधि के दौरान 5वीं, आठवीं की परीक्षाएं, 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी। गैर सरकारी स्कूलों की बोर्ड के अलावा सभी परीक्षाएं 30 मार्च के बाद ही होंगी। इस अवधि के दौरान संस्था प्रधान-स्टाफ एहतियात बरतते हुए स्कूल में उपस्थित होकर बोर्ड और स्कूल संबंधी काम करते रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह फैसला लिया था। हालांकि शनिवार को कई प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में सरकार के इस फैसले की अवहेलना की गई।