लाखेरी में उर्स मुबारक, पेश की चादर शरीफ
लाखेरी. शहर में दो दिनी उर्स मुबारक गुरुवार को धूमधाम से शुरू हुआ। इससे पहले गरमपुरा मस्जिद से अली शेर बाबा की मजारे शरीफ के लिए चादर शरीफ का काफिला बैंडबाजों के साथ रवाना हुआ। अकीदतमंदों ने चादर शरीफ की मिजाज पुर्सी की। चादर शरीफ का काफिला नयापुरा होते हुए अली शेर बाबा के मजारे मुकद्दस पर पहुंचा और चादर पेश की गई। इस दौरान उर्स कमेटी सदस्यों के साथ समाजबंधु मौजूद रहे।