पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dai News Rajasthan News Villagers Waiting For Investigation Of Poor Construction Contractor Made Half The Road

घटिया निर्माण की जांच का इंतजार करते रहे ग्रामीण, ठेकेदार ने आधी सड़क बना दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से देई-गणेशपुरा मार्ग पर केशवनगर में निर्माणाधीन सड़क के इंटरलॉकिंग कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का ग्रामीणों ने अाराेप लगाया। इस काम का विरोध किया। इसके बाद भी ठेकेदार फर्म ने निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर आधा काम निबटा दिया। दूसरी ओर, ग्रामीण घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग करते रहे। अब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए सामग्री का नमूना लेकर जांच कलेक्टर से करवाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि होली के पहले ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क निर्माण की सामग्री की जांच की मांग की थी, क्षेत्रवासी जांच करने के लिए इंजीनियराें के अाने का इंतजार करते रहे। वहीं, ठेकेदार फर्म ने निर्माण कार्य तेज कर सड़क का आधा कार्य कर दिया। सड़क की साइडों पर भी डस्ट इस्तेमाल कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पानी के बहाव में ही यह सड़क बह जाएगी। वापस मरम्मत या नवीनीकरण स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्हें परेशान हाेना पड़ेगा। जर्जर सड़क पर वर्षो बाद मरम्मत के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क से करीब 25 गांवों का देई से संपर्क है। साथ ही करवर-इंद्रगढ़ जाने के लिए इस मार्ग से कम दूरी तय करने से इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ाव के चलते ही सड़क का निर्माण कृषि उपज मंडी द्वारा माल लेकर आने वाले किसानों की सहूलियत के लिए किया था।

सड़क बह जाएगी। वापस मरम्मत या नवीनीकरण स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्हें परेशान हाेना पड़ेगा। जर्जर सड़क पर वर्षो बाद मरम्मत के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क से करीब 25 गांवों का देई से संपर्क है। साथ ही करवर-इंद्रगढ़ जाने के लिए इस मार्ग से कम दूरी तय करने से इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ाव के चलते ही सड़क का निर्माण कृषि उपज मंडी द्वारा माल लेकर आने वाले किसानों की सहूलियत के लिए किया था।

ग्रामीणाें की नाराजगी का कारण: ग्रामीण बृजसुंदर शर्मा, सीमा नागर, सुनीता नागर, फोरुलाल कटारिया ने इस निर्माण कार्य में गंभीर गड़बड़ी का अाराेप लगाया। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि सड़क पर सीमेंट का इस्तेमाल नहीं के बराबर किया है। मिट्टी में सीमेंट मिलाकर सड़क बना दी। कुछ ही दिनों में यह सड़क वापस खराब हो जाएगी। इस कार्य की जांच कराने की मांग की थी, लेकिन कोई भी जांच करने नहीं पहंुचा।

अच्छा काम हो रहा है-एक्सईएन: पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बहादुरसिंह कालोड़िया ने बताया कि सड़क का अच्छा काम हो रहा है। घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने जैसा कुछ भी नहीं है। ग्रामीण डीएलसी का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं, जो लेबर द्वारा की गई है। हमने टाइल्स को चेक करवाया है। कोई भी टाइल्स को चेक करवा सकता है। सड़क की निगरानी के लिए एईएन को तैनात किया गया है।

देई. गणेशपुरा-देई पर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क।
खबरें और भी हैं...