पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Ward Wise Officer Appointment For Cleaning Work In The City Will Roam In The Rage Wards

शहर में सफाईकार्य के लिए वार्डवार प्रभारी अधिकारी नियुक्ति, राेज वार्डों में घूमेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की स्वच्छता को लेकर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में प्रशासनिक बैठक हुई। कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने शहर की सफाई व्यवस्था पर निर्देश दिए कि सफाई के लिए उन क्षेत्रों का प्राथमिकता से चयन किया जाए, जहां आमजन की आवाजाही अत्यधिक रहती है। इसके बाद गलियों-उन क्षेत्रों की सफाई करवाई जाए, जहां आमजन की आवाजाही अत्यधिक कम है अथवा समय-समय पर काम आने वाले स्थल। बाजारों में प्रत्येक दुकान के बाहर कचरा पात्र होना चाहिए। कचरे के लिए उसकी उपयोगिता रखी जाए। सड़कों पर गंदगी व कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पाॅलीथिन निर्माण, क्रय-विक्रय-उपयोग पर पूर्ण पाबंदी का सख्ती से पालन किया जाए। प्लास्टिक-पाॅलीथिन की धरपकड़ व्यापक स्तर पर की जाए। शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता के लिए वार्डवार कार्ययोजना तैयार की जाए। बरसात शुरू होने से पहले पानी भराव वाले क्षेत्रों का चयन कर अवरोधों को दूर करने की कार्रवाई की जाए। प्रत्येक सड़क किनारे नालियों की स्वच्छता हो। बैठक में एडीएम राजेश जोशी, आयुक्त कीर्ति कुमावत, सहायक निदेशक सांख्यिकी एसएस व्यास, खेल अधिकारी वाईबीसिंह मौजूद रहे।

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वार्डवार सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी लगाया है। वे प्रतिदिन सुबह वार्डो का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रगति से प्रतिदिन कलेक्टर को अवगत करवाएंगे।

शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार सुबह शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही एडीएम कलेक्टर राजेश जोशी अाैर उपखंड अधिकारी भी शहर की सफाई का काम देखेंगे।

वार्डवाइज इन अफसराें काे दी जिम्मेदारी

वार्ड संख्या 1,7,8,9 के लिए सहायक निदेशक, सांख्यिकी विभाग बूंदी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 10,11,12,13 के लिए सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, वार्ड संख्या 5,6,14,15 मेें उप निदेशक, उद्यानिकी सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बूंदी, वार्ड संख्या 2,3,4 व 17 में खेल अधिकारी, वार्ड 16,29,30 व 31 में खनि अभियंता -2 काे प्रभारी लगाया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 18,19,20 व 28 में सहायक निदेशक सामाजिक न्याय विभाग, वार्ड 35,36,37 व 39 में उप निदेशक, छत्रपुरा कृषि फार्म, वार्ड संख्या 38,40,42 व 43 में परियोजना निदेशक आत्मा विभाग, वार्ड संख्या 41,32,33, व 34 में श्रम कल्याण अधिकारी, वार्ड संख्या 21,22,23 व 27 में युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र तथा वार्ड संख्या 23,24,25,44 व 45 में सहायक निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...