- Hindi News
- National
- Kapren News Rajasthan News Where Everyone Gets Equal Refuge There Will Be A Solution
जहां सभी को समान शरण मिले, वहीं समवशरण
कस्बे के श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनिश्री विश्रांतसागर महाराज ने कहा कि कापरेन वालों का परम सौभाग्य है कि इस नगर में समवशरण महामंडल विधान कराने का अवसर मिला है।
मुनिश्री ने कहा कि दान, पूजा, सेवा, नींद, क्रोध, भोजन, काम-भोग की क्रियाएं जितनी मात्रा में की जाती है, उतनी इच्छा और बढ़ जाती है। दान जितना अधिक करोगे, उतनी ही अधिक इच्छा होती है। उसी तरह भोजन, नींद, काम-भोग जितना अधिक करोगे, उतनी अधिक इच्छा होगी। अत: दान-पूजा अधिक करने का प्रयास करो, उतना कल्याण होगा। धर्मसभा में सकल दिगंबर जैन समाज के कई समाजबंधु शामिल रहे। कस्बे में समवशरण महामंडल विधान पहली बार हो रहा है। शुक्रवार सुबह घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, दीपप्रज्ज्वलन, चित्र अनावरण अाैर मांगलिक क्रियाओं के साथ समवशरण महामंडल विधान की क्रियाएं प्रारंभ होगी। इसके बाद समवशरण पर विराजमान मुनि विश्रांतसागर महाराज की दिव्य देशना बिखरेगी। दोपहर में संगीतमय विधान पूजन होगी। विधान की समस्त क्रियाएं ब्र. पुण्यांश भैया के निर्देशन में होगी। सायंकाल गुरुभक्ति आरती के बाद दिल्ली से अाए कलाकारों द्वारा मनोहारी नाटिका का मंचन किया जाएगा।
कापरेन. श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन के बाद आहारचर्या करते मुनिश्री।